बाहें फैला उठा चंद|
स्वागत में भारत के चंद्रयान का
हीरा सा चमक उठा साउथ पोल, जहां अंधेरा और वीरान था|
आंखें फटी रह गई दुनिया की|
ISRO की इस कामयाबी पर|
भारत के चंद्रयान के वहां चरण पड़े, जहां अभी तक न था पाया कोई और देश उतर|
देखो दुनिया वालों देखो दम मेरे भारत का,
दम हमारे वैज्ञानिकों का|
भारत के चंद्रयान के आने की खुशी में पूरा अंतरिक्ष सज गया|
जगमग रहे सितारे|
चंद्रयान को रहे निहारे |
मेरे देश के वैज्ञानिकों ने, चांद तक परचम लहरा दिया चांद तक तिरंगा फहरा दिया|
By Anjali Jagga